Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsIsrael Recruitment Halted for Indian Women Amid Iran Conflict

रामपुर की नौ महिलाओं के इजरायल जाने के सपने पर फिरा पानी

Rampur News - रामपुर में ईरान के साथ संघर्ष के कारण इजरायल में स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने के लिए जाने वाली नौ महिलाओं की उम्मीदें टूट गई हैं। सरकार ने इजरायल, जर्मनी और जापान में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 26 June 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
रामपुर की नौ महिलाओं के इजरायल जाने के सपने पर फिरा पानी

रामपुर। ईरान से संघर्ष के कारण इजरायल में स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने के लिए जाने वाली जनपद की नौ महिलाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इजरायल व ईरान के बीच जारी संघर्ष को देखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम को स्वास्थ्य सेवाओं में विदेश भेजने के निर्णय पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगाते हुए कहा है कि इजरायल में बदलते हालत को देखते हुए वहां के प्रतिनिधियों के भर्ती प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है।

इसीलिए सरकार मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत से कामगारों को इजरायल, जर्मनी व जापान भेजने का जोखिम लेना नहीं चाहती है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी सत्यपाल ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए अभी इजरायल, जर्मनी व जापान में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। जिन लोगों ने आवेदन किया है, उनकी अगली प्रक्रिया शासन के आदेश के अनुसार पूर्ण की जाएगी। 6300 पदों के लिए मांगे गए थे आवेदन सरकार ने सेवायोजन के संगम पोर्टल के माध्यम से इजरायल में होमवेस केयर गिवर के पांच हजार, जापान में 50, जर्मनी में सहायक नर्स के 250 और नर्स के लिए एक हजार पदों पर आवेदन मांगे थे। रामपुर से इनमें होमवेस केयर गिवर के लिए तीन, जापान में दो और जर्मनी में सहायक नर्स व नर्स के लिए दो-दो आवेदन आए थे। पोर्टल पर 30 जून तक आवेदन मांगे थे। पांच जुलाई से चयन प्रक्रिया शुरू होनी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें