Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsIntense Heat Waves Leave Residents Struggling Amidst High Humidity

उमस में लोगों का बुरा हाल

Rampur News - गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश के बाद मौसम साफ है, लेकिन चिलचिलाती धूप और बढ़ती उमस ने स्थिति बिगाड़ दी है। रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की हालत खराब है। मौसम वैज्ञानिकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 27 June 2025 06:20 PM
share Share
Follow Us on
उमस में लोगों का बुरा हाल

गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल है। बीते दिनों बारिश होने के बाद अब मौसम साफ है। ऐसे में चिलचिलाती धूप के कारण उमस काफी बढ़ गई है और लोगों का गर्मी में हाल बेहाल हो गया है। गर्मी की वजह से सड़क पर निकले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर गर्मी के कारण यात्रियों का हाल बेहाल था। सफर के दौरान गर्मी में लोग बार-बार गला तर करते देखे गए। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि अभी हल्की बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। एक जून के आसपास झमाझम बारिश होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें