Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsDirect Bus Service Launched from Rampur to Saharanpur and Muzaffarnagar

रामपुर से शुरू हुई मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की रोडवेज सेवा

Rampur News - रोडवेज ने रामपुर से सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के लिए सीधे बस सेवा शुरू की है। विधायक आकाश सक्सेना ने इसका शुभारंभ किया। इससे यात्रियों का सफर सुगम और सुविधाजनक होगा। अब यात्री बिना किसी दिक्कत के अपने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 22 June 2025 02:28 AM
share Share
Follow Us on
रामपुर से शुरू हुई मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की रोडवेज सेवा

रोडवेज की ओर से रामपुर से सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के लिए सीधे बस सेवा शुरू की गई है। जिसका शुभारंभ शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि अब यात्रियों का सफर न सिर्फ सुगम होगा, बल्कि और अधिक सुविधाजनक होगा। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। रामपुर से कई स्थानों के लिए रोडवेज बसों की सुविधा नहीं है। यहां तक कि मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, एटा, मैनपुरी आदि तमाम ऐसे स्थान हैं, जहां दूसरे डिपो की बसों के सहारे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। इसमें उन्हें तमाम तरह की दिक्कतें आती हैं। एक तो समय अधिक खर्च होता है, ऊपर से किराए में भी अधिक रूपये लग जाते हैं।

ऐसे में रामपुर के लोगों की तरफ से काफी समय से मांग की जा रही थी कि ऐसे जनपदों के लिए बस सेवाएं शुरू की जाएं, जहां के लिए बसें नहीं जाती हैं। जिसके बाद रोडवेज की ओर से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लिए सीधे बस सेवा शुरू की गई है। शनिवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि अब मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लिए सीधे रामपुर से बसें संचालित होंगी,मुजप्फरनगर के लिए सुबह साढे सात बजे तो सहारनपुर के लिए सुबह साढ़े आठ बजे बस रामपुर से चलेगी। इसमें रामपुर से सहारनपुर तक 456 रूपए किराया तो मुजफ्फरनगर तक 274 रूपए किराया तय किया गया है। ----------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें