स्वार और टांडा में बाईपास निर्माण को शासन की मंजूरी
Rampur News - फोटो--जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। जनपद की स्वार और टांडा तहसील उत्तराखंड की सीमावर्ती हैं। यहां जगह-जगह लगभग 52 स्टोन क्रसर ह

रामपुर। स्वार और टांडा को आने वाले दिनों में जाम से निजात मिल जाएगी। शासन ने दोनों ही तहसील मुख्यालयों में बाईपास निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। जनपद की स्वार और टांडा तहसील उत्तराखंड की सीमावर्ती हैं। यहां जगह-जगह लगभग 52 स्टोन क्रसर हैं। कोसी का तट, खनन का क्षेत्र है। जहां बेलास्ट एवं ग्रिड, डस्ट आदि का खनन डंपरों से बरेली, अमरोहा, संभल, बदायूं आदि को होता है। यहां होने वाले खनन से बीते वित्तीय वर्ष में 125 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया। लेकिन, जब ये डंपर घनी आबादी के बीच से गुजरते हैं तो आए दिन जाम की नौबत आ जाती है।
साथ ही हादसे भी होते रहते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी ने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से शासन को पत्राचार किया था और बाईपास की मांग की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर पीडब्ल्यूडी ने कार्य योजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने दोनों बाईपास के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। स्वार बाईपास 7.83 किलोमीटर होगी बाईपास की कुल लंबाई। 81.50 करोड़ की आएगी बाईपास निर्माण में लागत। 3.98 लाख आबादी को मिलेगा बाईपास का लाभ। टांडा बाईपास 06 किलोमीटर होगी बाईपास की कुल लंबाई। 71 करोड़ की आएगी बाईपास निर्माण में लागत। 3.95 लाख आबादी को मिलेगा बाईपास का लाभ। खनन के डंपरों और जिम कार्बेट रामनगर, नैनीताल जाने वाले सैलानियों के कारण स्वार-टांडा दोनों में भीषण जाम लगता है। साथ ही आए दिन हादसे भी होते हैं। जिस पर हमने यहां जाम से निजात के लिए बाईपास निर्माण का अनुरोध किया था। स्वीकृति के लिए शासन का धन्यवाद। -शफीक अंसारी, विधायक स्वार-टांडा स्वार-टांडा में ट्रैफिक रश अधिक होने से आए दिन जाम लगता था। जिससे लोगों को राहत दिलाने के लिए पिछले दिनों बाईपास बनवाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने स्वार और टांडा दोनों के लिए बाईपास निर्माण को मंजूरी दे दी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। -जोगिंदर सिंह जिलाधिकारी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।