Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsAdministration Prepares for Monsoon Floods Four Flood Posts Established in Shahabad

सतर्कता: शाहबाद में चार बाढ़ चौकियां बनाई गईं, प्रभारी तैनात

Rampur News - मानसून के आगमन से पहले शाहबाद प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए चार चौकियों का गठन किया है। प्रभारी अधिकारियों को क्षेत्र की बाढ़ स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले वर्षों में कई गांव बाढ़...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 21 June 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
सतर्कता: शाहबाद में चार बाढ़ चौकियां बनाई गईं, प्रभारी तैनात

मानसून से पहले ही प्रशासन ने बाढ़ को लेकर सतर्कता शुरू कर दी है। शाहबाद में प्रशासन ने चार बाढ़ चौकियों का गठन कर प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। इन्हें क्षेत्र पर बाढ़ की स्थिति को लेकर बारीक नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी बाढ़ चौकियों को शुक्रवार से सक्रिय कर दिया है। बरसात का मौसम शुरू होने के करीब है। पूर्व में कई साल शाहबाद में नदी के मुहाने पर बसे गांवों ने बाढ़ का दंश झेला है। कई गांव तबाह हो गए तो कई गावों की खेती की जमीन बर्बाद हो गई।

इसको लेकर प्रशासन ने बरसात शुरू होने से पहले ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। तहसीलदार राकेश कुमार चंद्रा ने बताया कि शाहबाद तहसील क्षेत्र में चार बाढ़ चौकियों का गठन किया गया है। सैफन की किसान सेवा सहकारी समिति, पटवाई के पंचायत घर, प्राथमिक विद्यालय किरा और राजकीय इंटर कॉलेज रेवड़ी कलां में बाढ़ चौकी स्थापित की गई हैं। संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को बाढ़ चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बताया वहां खाद्य पदार्थ आदि की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें