Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsLand Dispute Erupts into Violence in Lalganj Five Arrested

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच हिरासत में

Raebareli News - लालगंज में एक जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इस दौरान कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। विवादित भूमि पर निर्माण पर पहले से ही...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीSat, 28 June 2025 11:33 PM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच हिरासत में

लालगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान कई चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुनील सिंह और कुम्हडौरा गांव की महिला ग्राम प्रधान के पति जितेन्द्र प्रताप सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। तहसील और पुलिस की ओर से पहले ही विवादित भूमि पर निर्माण न कराए जाने की रोक लगा दी गई है।

शनिवार को सुनील सिंह कुम्हडौरा गांव अपने भाई बबलू सिंह उर्फ सतीश सिंह अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। इसी बीच कुम्हडौरा मोड़ स्थित नहर पुलिया बृजेन्द्र नगर के पास उनके ऊपर कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने मारपीट कर रहे पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगा रहे है। हालांकि पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे को नामजद करते हुए तहरीर दी है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की ओर से तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें