Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़President Draupadi Murmu will stay Bareilly for one hour and 40 minutes then she will leave for Gorakhpur

एक घंटा 40 मिनट बरेली में रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, फिर गोरखपुर होंगी रवाना, जानें पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को बरेली को एक घंटा 40 मिनट रहेंगी। आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर द्रौपदी मुर्मु हिस्सा लेंगी। शनिवार को राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट प्रोग्राम जारी कर दिया गया।

Dinesh Rathour बरेली, प्रमुख संवाददाताSat, 28 June 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
एक घंटा 40 मिनट बरेली में रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, फिर गोरखपुर होंगी रवाना, जानें पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को बरेली को एक घंटा 40 मिनट रहेंगी। आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर द्रौपदी मुर्मु हिस्सा लेंगी। शनिवार को राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट प्रोग्राम जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर एयरफोर्स से लेकर आईवीआरआई तक रूट पर रिहर्सल भी की।

राष्ट्रपति के प्रोग्राम को लेकर कई दिन से तैयारियां चल रहीं हैं। आईवीआरआई के साथ-साथ राष्ट्रपति के रूट पर तैयारियां चल रहीं हैं। शनिवार को राष्ट्रपति का प्रस्तावित दौरा कंफर्म हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बरेली में एक घंटा 40 मिनट तक रुकेंगी। सुबह 9 बजे दिल्ली से राष्ट्रपति बीबीजे वायुयान के जरिए बरेली के लिए रवाना होंगी। सुबह 9:50 राष्ट्रपति त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचेंगी। यहां राष्ट्रपति का स्वागत मुख्यमंत्री के साथ कई नेता-अधिकारी करेंगे। यहां से राष्ट्रपति सीधे कार से आईवीआरआई रवाना हो जाएंगी। सुबह 10:10 से 11:10 बजे तक राष्ट्रपति आईवीआरआई में रहेंगी। सुबह 11:30 बजे द्रौपदी मुर्मु बीबीजे वायुयान से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

ये है मिनट टू मिनट प्रोग्राम 
समयप्रोग्राम
सुबह 9:50 बजेत्रिशूल पर आगमन
सुबह 10 बजे आईवीआरआई के लिए रवाना
10:10 से 11:10 तक आईवीआरआई का दीक्षांत समारोह
11:10 बजेत्रिशूल के लिए प्रस्थान
11:20 बजेत्रिशूल पर आगमन
11:30 बजे वायुयान से गोरखपुर रवाना

राष्ट्रपति दौरे की व्यवस्था संभालेंगे 61 मजिस्ट्रेट

राष्ट्रपति दौरे की व्यवस्था को लेकर डीएम ने शनिवार को मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय कर दीं। एयरफोर्स स्टेशन लेकर आईवीआरआई तक 61 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। बरेली के साथ-साथ मंडल के दूसरे जिलों के मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को सुबह 6 बजे से मजिस्ट्रेट अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात हो जाएंगे।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर खास एहतियात बरती जा रही है। शनिवार को 61 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई। त्रिशूल एयरबेस पर आने से लेकर आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने और प्रस्थान होने तक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। राष्ट्रपति को परोसे जाने वाले ब्यंजन और पेय पदार्थों के सैंपलिंग के लिए भी एफएसडीए के अधिकारी तैनात रहेंगे। सोमवार को सुबह आईवीआरआई से त्रिशूल तक चप्पे पर मजिस्ट्रेट नजर आएंगे।

डीएम अविनाश सिंह ने बताया, ßमहामहिम राष्ट्रपति के दौरे की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। मंडल के दूसरे जिलों से भी मजिस्ट्रेट बुलाए गए हैं। साफ-सफाई पर खास फोकस किया गया है। महामहिम के रूट पर रिहर्सल हो चुका है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें