Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTribute to Padma Shri Dr Surendra Dubey A Loss for Poetry Community in Prayagraj
पद्मश्री के निधन पर कवियों ने जताया शोक
Prayagraj News - प्रयागराज के कवियों ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया। डॉ. श्लेष गौतम ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे महाकुंभ के दौरान संगम आए थे। कवि शैलेंद्र मधुर ने कहा कि डॉ. दुबे ने अपनी...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 27 June 2025 11:12 AM
प्रयागराज। कविता को वैश्विक पहचान बनाने में सक्रिय योगदान देने वाले पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन प्रयागराज के कवियों ने शोक व्यक्त किया है। डॉ. श्लेष गौतम ने उन्हें याद करते हुए बताया कि महाकुम्भ के दौरान वे प्रयागराज आएं थे और हम सभी ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई थी। उनके जाने से कवियों की श्रृंखला के एक युग का अंत हो गया है। कवि शैलेंद्र मधुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी विशिष्ट शैली, व्यंग्यपूर्ण अभिव्यक्ति और अद्वितीय हास्य के माध्यम से उन्होंने जनमानस के ह्दय में एक अमिट छाप छोड़ी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।