Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTragic Death of Man After Bull Attack in Tharwai Area

सांड़ के हमले से अधेड़ की मौत

Prayagraj News - थरवई क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी आंतें फट गईं। गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 3 June 2025 06:55 PM
share Share
Follow Us on
सांड़ के हमले से अधेड़ की मौत

फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई इलाके में सोमवार देर रात घर के बाहर सो रहे अधेड़ पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में सांड़ की सींग अधेड़ की आंतें फट गई। परिजन गंभीर हालत में घायल को एसआरएन अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थरवई थानाक्षेत्र के नींबी गांव के 58 वर्षीय अरुण प्रताप सिंह उर्फ मटरू मजरा नरायनपुर स्थित जल निगम की टंकी पर संविदा पर नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। अरुण सोमवार रात घर के सामने दरवाजे पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे वह बिस्तर से उठकर लघुशंका को जा रहे थे, तभी एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया।

सांड़ की सींग अरुण के पेट में घुसने से उनकी आंत फट गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और लाठी डंडा से सांड़ को भगा दिया। गंभीर रूप से घायल अरुण को परिजन एसआरएन अस्पताल ले गए जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अरुण की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। उनके दो बेटे व चार बेटियां हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सांड़ के आतंक से क्षेत्रीय लोग भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सांड़ इसके पहले भी लाल जी तिवारी और गांव के ही माता फेर की पत्नी को वह घायल कर चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार वन विभाग को जानकारी देने के बावजूद सांड़ को पकड़ने की कोई पहल नहीं की गई। एसडीएम फूलपुर दिग्विजय सिंह ने बताया की सांड़ को पकड़वाने के लिए एसीपी थरवई से वार्ता हुई है। गांव में सांड़ को पकड़वाने के लिए फोर्स भेजी गई है। उसे जल्द है पकड़ लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें