Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsProf Prayag Narayan Mishra Represents Allahabad University at World Sanskrit Conference in Kathmandu

विश्व संस्कृत सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करेगें प्रो. मिश्र

Prayagraj News - प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र 26 से 30 जून तक काठमांडू, नेपाल में विश्व संस्कृत सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। वे वैदिक वाङ्मय में अनुस्यूत...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 27 June 2025 11:09 AM
share Share
Follow Us on
विश्व संस्कृत सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करेगें प्रो. मिश्र

प्रयागराज। काठमांडू, नेपाल मे 26से 30 जून तक आयोजित पांच दिनी विश्व संस्कृत सम्मेलन मे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र सहभागिता कर रहे हैं। प्रो. मिश्र संस्कृत साहित्य तथा वैदिक वाङ्मय के विद्वान् हैं। इनके शताधिक शोधपत्र तथा पन्द्रह से अधिक स्तरीय ग्रन्थ प्रकाशित हैं। वे इस विश्व संस्कृत सम्मेलन मे विशिष्ट तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करने के साथ ही वैदिक वाङ्मय मे अनुस्यूत विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विषय पर अपना विशिष्ट व्याख्यान प्रस्तुत करेगें। इन्हे सम्मेलन के संयोजक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली तथा नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से विशिष्ट विद्वान् तथा अनुसन्धाता के रूप मे आमन्त्रित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें