Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Municipal Corporation Officials Transferred PK Dwivedi and Deepika Kesari Relieved

नगर निगम के दो अधिकारी कार्यमुक्त

Prayagraj News - प्रयागराज नगर निगम के दो अधिकारियों, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी और वरिष्ठ नगर लेखा परीक्षक दीपिका केसरवानी को कार्यमुक्त कर दिया गया। नगर आयुक्त ने उनके ट्रांसफर के आदेश पर हस्ताक्षर किए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 28 June 2025 01:26 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम के दो अधिकारी कार्यमुक्त

प्रयागराज। नगर निगम के दो अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया। नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने शुक्रवार रात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी और वरिष्ठ नगर लेखा परीक्षक दीपिका केसरवानी को कार्यमुक्त करने के आदेश पर हस्ताक्षर किया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का तबादला बरेली नगर निगम और वरिष्ठ नगर लेखा परीक्षक का ट्रांसफर वाराणसी हुआ है। बरेली से प्रयागराज नगर निगम भेजे गए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा के यहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद भी पीके द्विवेदी को कार्यमुक्त नहीं किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे थे। नगर निगम ने सवाल पर विराम लगा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें