कांग्रेस गंगापार जिला कमेटी में 75 को मिली जिम्मेदारी
Prayagraj News - कांग्रेस पार्टी ने गंगापार क्षेत्र के लिए अपनी जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तृत सूची जारी की है। इस सूची में 75 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसमें युवाओं और महिलाओं को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।...

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को गंगापार क्षेत्र के लिए अपनी जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तृत लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने संतुलन साधते हुए वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं और महिलाओं को भी महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी सौंपी है। लिस्ट में कुल 75 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं, जो कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव जैसे दायित्वों का निर्वहन करेंगे। कांग्रेस के गंगापार जिला प्रभारी अशफाक अहमद ने बताया कि विनोद कुमार विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। महेंद्र प्रताप सिंह के साथ 16 अन्य महासचिव बनाए गए हैं, जिनमें संतोष कुमार सिंह, सत्य नारायण उर्फ भुन्ना पांडेय, सुभाष चंद्र यादव और अजीत पासी जैसे नाम शामिल हैं।
इस बार 12 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें डॉ. जगतनारायण सिंह, डॉ. साधुचरण तिवारी, देवराज उपाध्याय, अफ्फान असहरी और रश्मिता दुबे जैसे नामों को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में कई महिला नेताओं को स्थान देकर स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। महिला महासचिवों में सायरा आमशा, नसीमा बेगम जैसे नाम शामिल हैं। सचिवों की लिस्ट में भी अनीता देवी, सरिता देवी, सुषमा, श्वेता श्रीवास्तव और नगमा बेगम जैसी महिलाएं शामिल हैं। इस बार की कमेटी में युवाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों को भी जगह दी गई है। दलित, पिछड़े, मुस्लिम और पासी समाज के कई चेहरे सूची में प्रमुखता से शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।