Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj News2027 Elections Keshav Prasad Maurya Predicts End of SP in UP

यूपी से सपा की विदाई का वर्ष होगा 2027: केशव मौर्य

Prayagraj News - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश से सफाया होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 2017 के चुनाव परिणामों को दोहराएगी। कांग्रेस पर भी उन्होंने हमला बोलते हुए कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 25 June 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
यूपी से सपा की विदाई का वर्ष होगा 2027: केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि साल 2027 उत्तर प्रदेश से सपा की विदाई का साल होगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 को दोहराएगी और समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी। लोकतंत्र सेनानियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेने बुधवार को पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि अब कांग्रेस मुक्त भारत और सपा मुक्त प्रदेश बनाने का सही समय आ गया है। मीडिया से वार्ता के दौरान आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था। 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस ने संविधान बचाने की नौटंकी की लेकिन यह संविधान बचाने नहीं बल्कि गांधी परिवार को स्थापित करने का प्रयास था।

जनता ने जब कांग्रेस की सच्चाई समझ ली तब उसे 2024 में भी सत्ता से बेदखल कर दिया। उसी साल हरियाणा और महाराष्ट्र और उसके बाद दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। डिप्टी सीएम ने कहा कि आपातकाल का समाजवादियों ने सबसे अधिक विरोध किया और आज वही समाजवादी कांग्रेस से जा मिले हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वह असली समाजवादी नहीं है। क्योंकि संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस से 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया ने गठबंधन किया था। अखिलेश यादव को जयप्रकाश नारायण के चरणों में नमन करने का भी अधिकार नहीं है। अखिलेश यादव के पीडीए को फर्जी बताते हुए कहा कि सपा मुखिया पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं। उनका पीडीए परिवार डेवलपमेंट एजेंसी के अलावा कुछ नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें