संगम तट पर आज आठ हजार शहरी लेंगे निरोगी काया का संकल्प
Prayagraj News - प्रयागराज में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 8000 लोग संगम तट पर योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। सभी लोग सफेद रंग की ड्रेस में उपस्थित होंगे। इस बार की थीम...

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आठ हजार लोग संगम तट पर योगाभ्यास कर निरोगी काया का संकल्प लेंगे। संगम तट पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को शुक्रवार शाम अंतिम रूप दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने सामने की ओर बड़ा मंच बनाया, जिस पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विशिष्ट अतिथि और प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी मास्टर ट्रेनर अरुणेश मित्र के साथ सुबह छह बजे योगाभ्यास करेंगे। आठ हजार लोगों के बैठने के लिए सात ब्लॉक सामने की ओर बनाए गए हैं। जहां पर क्रमवार लोगों को बैठाया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति के बैठने के बीच उचित दूरी रहेगी और यही से योगाभ्यास कराया जाएगा।
योगाभ्यास के लिए चयनित कार्यक्रम स्थल का अफसरों ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव कार्मिक एम देवराज, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, सीडीओ हर्षिका सिंह व अन्य अफसर मौजूद रहे। ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ की थीम प्रयागराज। योग दिवस पर इस बार सभी को एक साथ जोड़ने के लिए योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ की थीम दी गई। अफसरों का कहना है कि इसका प्रयास यही है कि एक जैसे स्वास्थ के लिए पूरी पृथ्वी को योग करना चाहिए। बनाई गई है सैंड आर्ट प्रयागराज। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लोगों को प्रेरित करने के लिए सैंड आर्ट बनाई गई है। जिसमें योग दिवस और उसकी थीम को दर्शाया गया है। कलाकार इसे अंतिम रूप देते रहे। सफेद रंग की ड्रेस में दिखेंगे सभी लोग प्रयागराज। योग दिवस पर सभी लोग सफेद रंग की ड्रेस में दिखाई देंगे। सफेद टीशर्ट और लोवर या पैंड और सलवार कुर्ता, साड़ी को ड्रेस कोड बनाया गया है। सभी प्रमुख लोगों को योग दिवस के लिए विशेष रूप से टीशर्ट उपलब्ध कराई गई है। यह भी किए गए हैं प्रबंध - पार्किंग में ही वाहन खड़े किए जाएंगे, लोग कतारबद्ध होकर पहुंचेंगे। - चार एम्बुलेंस व मेडिकल टीम, ओआरएस मौके पर ही रहेगी। - साउंड सिस्टम लगा दिया गया है, एलईडी पर भी मंच दिखेगा। - आने और जाने के लिए एकल मार्ग रहेगा, जिससे जाम न लगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।