Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsSamajwadi Party Celebrates Chhatrapati Shahuji Jayanti in Pratapgarh

सपाइयों ने मनाई छत्रपति शाहूजी की जयंती

Pratapgarh-kunda News - स समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर गुरुवार को जुटे सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी की जयंती मनाई।

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 26 June 2025 09:29 PM
share Share
Follow Us on
सपाइयों ने मनाई छत्रपति शाहूजी की जयंती

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर गुरुवार को जुटे सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी की जयंती मनाई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहूजी कोल्हापुर रियासत के शासक थे, इनका शासनकाल 1894 से 1922 तक था। इस अवधि में उन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में असाधारण कार्य किए। गोष्ठी में जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, अनिल यादव, गुलफाम खान, रमेश पाठक, वासिक खान, जावेद अख्तर, सफात अहमद, अब्दुल हई, शान्ति सिंह, मनीष पाल आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें