Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsRoad Expansion Work Begins Linking Ayodhya to Kunda Led by Raja Bhaiya

हम सौभाग्यशाली हैं भगवान राम इसी रास्ते से वन गए: रघुराज

Pratapgarh-kunda News - कुंडा में भगवान राम के मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू हुआ। रघुराज प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम में 16 करोड़ की लागत से बनने वाली नौ किलोमीटर सड़क की आधारशिला रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 3 June 2025 10:49 PM
share Share
Follow Us on
हम सौभाग्यशाली हैं भगवान राम इसी रास्ते से वन गए: रघुराज

कुंडा, संवाददाता। हम, आप सभी लोग सौभाग्यशाली हैं कि भगवान राम ने पूरे देश का भ्रमण किया और अयोध्या से वन के लिए इसी रास्ते से गए। आज उसी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो रहा है। यह बातें बिहार विकासखंड के साहू की चरही में 16 करोड़ की लागत से बनने वाली कन्हैया नगर से साहू की चरही तक नौ किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण की आधारशिला रखते हुए जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने कही। राजाभैया ने कहा कि मनई विधायक होय जात है तो लखनऊ दिल्ली के नीचे सांसै नहीं लेत।

एक बाबागंज विधायक हैं जो पूरे समय जनता की सेवा में रहते हैं। राजाभैया ने कहा भगवान राम के इसी रास्ते से वन जाने के कारण जितना महत्व पूर्ण रास्ता यह है कोई दूसरा नहीं। राजा भैया ने खुले मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया। बोले, कुंडा बाबागंज के विकास के लिए कभी मुख्यमंत्री ने मना नहीं किया। बकुलाही नदी का जिक्र करते हुए कहा कि इसके अभिशाप से किसानों को छुटकारा दिलाने में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल की मेहनत है। बकुलाही अविरल हो गई। यह खेती के लिए वरदान होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा जो भी कार्यकर्ता गाड़ी लेकर मिलने आ रहे हैं, वह अपने गांव के बुजुर्ग को आगे की सीट पर बैठाकर लाएं तो अच्छा लगेगा। कहा कि कुंडा, बाबागंज विधानसभा क्षेत्र उनका परिवार है। परिवार के किसी गरीब मजलूम सदस्य पर किसी ने जोर जुल्म किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। इससे पहले एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, डॉ. केएन ओझा, पूर्व सांसद शैलेन्द्र सरोज, बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर राजा भैया के बेटे कुंवर शिवराज सिंह, कुंवर बृजराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, उमाशंकर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रफुल्ल सिंह डब्बू, अनुभव यादव, क्षीर सागर तिवारी, संजय जायसवाल, बबलू सिंह, शानू प्रधान, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें