Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsKeshav Prasad Maurya Criticizes Akhilesh Yadav s Socialism During Emergency Memorial

अखिलेश यादव असली समाजवादी नहीं : केशव प्रसाद

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर इमरजेंसी लगाने वालों के साथ खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि असली समाजवादी वे हैं जो इमरजेंसी का विरोध करते हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 25 June 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
अखिलेश यादव असली समाजवादी नहीं : केशव प्रसाद

प्रतापगढ़, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव असली समाजवादी नहीं हैं। असली समाजवादी इमरजेंसी का विरोध करने पर जेल गए थे। आज अखिलेश यादव इमरजेंसी लगाने वालों की गोद में खेल रहे हैं। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत में कही। शहर के हादीहाल में इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में दोपहर 12:20 बजे उतरा। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया। बाद में पुलिस लाइन के ही सई कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज के ही दिन 1975 में कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था।

आज का दिन संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 50 साल पहले जब कांग्रेस ने आपातकाल की घोषणा की थी तो मीडिया ने भी उसे आइना दिखाया था। समाचार पत्रों ने पहले पेज पर कुछ लिखा ही नहीं। न्यायपालिका के अधिकार भी छीन लिए गए थे। आपातकाल का विरोध करने वालों को जेल में डाल दिया गया था। देश कभी इसको भुला नहीं सकता। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय सच्चे समाजवादी भी इमरजेंसी के विरोध में जेल गए थे। आज अखिलेश यादव इमरजेंसी लगाने वालों की गोद में खेल रहे हैं। वह असली समाजवादी नहीं हैं। समाजवादी होते तो कांग्रेस के साथ न होते। जनता समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाएगी। उन्हें 2024 में क्षणिक सफलता मिली थी। बाद में हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनावों ने सबकुछ स्पष्ट कर दिया। इटावा के एक धार्मिक कार्यक्रम में व्यासपीठ को अपमानित किए जाने के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि यह गलत हुआ। हर व्यासपीठ का सम्मान किया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने मामले को जातिवाद से जोड़ दिया, यह गलत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें