Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsGrand Rath Yatra of Lord Jagannath Held at Kripalu Dham ManGadh

भक्ति धाम मनगढ में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Pratapgarh-kunda News - कृपालु धाम मनगढ़ के भक्ति मंदिर में शुक्रवार को भगवान स्वामी जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का कार्यक्रम हुआ। स्थानीय सत्संगियों के साथ विदेशों से भी पहुंचे स

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 27 June 2025 05:40 PM
share Share
Follow Us on
भक्ति धाम मनगढ में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

कुंडा, संवाददाता। कृपालु धाम मनगढ़ के भक्ति मंदिर में शुक्रवार को भगवान स्वामी जगन्नाथ की रथ यात्रा का कार्यक्रम हुआ। स्थानीय सत्संगियों के साथ विदेशों से भी पहुंचे सत्संगियों ने रथयात्रा को काफी आकर्षक बनाया। भगवान को भोग लगाने के साथ शुरू हुई रथयात्रा का कार्यक्रम दोपहर तक चलता रहा। पूरा भक्ति मंदिर राधे-राधे संकीर्तन से गूंजता रहा। भक्ति मंदिर में शुक्रवार भोर में करीब तीन बजे डॉ. श्यामा त्रिपाठी, डॉ.कृष्णा त्रिपाठी ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को भोग लगाया। भोग लगाकर भगवान का दर्शन कराने मंदिर ले गए। सत्संगियों ने भगवान की विधि-विधान से आरती की। भक्ति मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा पूरे परिसर में भ्रमण किया।

रथयात्रा के साथ ही सत्संगियों ने गुरुधाम की परिक्रमा किया। जगद्गुरु कृपालु, भगवान जगन्नाथ, श्रीराधा रानी की आरती, लाडली लाल के जयकारे संग रथयात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में डॉ.सुशान्त, डॉ.अमरीश, डॉ. संजय त्यागी, किशोरी दीदी, सुन्दरम, नवीन, सचिव हिरण्यम चटर्जी, जनसम्पर्क अधिकारी राजीव तनेजा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें