दस फीसदी किया जाए हाउस टैक्स: कंछल
Pilibhit News - उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सरकार के हाउस टैक्स बढ़ाने के निर्णय का विरोध किया है और इसे 10 प्रतिशत पर रखने की मांग की है। उन्होंने नगर में व्यापारियों...

उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार हाउस टैक्स बढ़ाने जा रही है। इसका विरोध किया जा रहा है। उनकी मांग है कि सरकार यह टैक्स दस फीसदी ही रखे। उन्होंने टोल टैक्स को लेकर सरकार के निर्णय का स्वागत भी किया। नगर के एक होटल में शुक्रवार शाम चार बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सासंद बनवारी लाल कंछल पहुंचे। यहां आने पर उनको जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान युवा व्यापारियों को संगठन में जोड़ा गया और नए पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर उनका संगठन में स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने कहा कि सरकार खुद धान की खरीद को नही करती हैं। फर्जीवाड़ा कराते हुए राइस मिलर्स पर दबाव बनाकर धान खरीद कराती। जिससे व्यापारी परेशान हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी व्यपारियो की समस्याओं को सुनकर जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल, विजयपाल विक्की,संरक्षक बलजीत सिंह खैरा, नगर अध्यक्ष जाहिद खां, युवा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, जिला प्रभारी अशोक खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता, युवा महामंत्री दीपक अग्रवाल,नगर महामंत्री अजय खंडेलवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।