Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTiger Scare Reaches Uttarakhand Border Footprints Found

चार स्थानों पर मिले पगमार्क, निगरानी को लगाए कैमरे

Pilibhit News - उत्तराखंड बॉर्डर क्षेत्र के भगतनिया और आसपास के इलाके में बाघिन की दहशत फैल गई है। चार जगहों पर बाघिन के फुटमार्क मिले हैं। वन दारोगा सोनी सिंह और उनकी टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 23 June 2025 04:59 AM
share Share
Follow Us on
चार स्थानों पर मिले पगमार्क, निगरानी को लगाए कैमरे

मझोला। न्यूरिया में मेवातपुर के बाद अब बाघिन की दहशत उत्तराखंड बॉर्डर क्षेत्र के भगतनिया और इर्दगिर्द इलाके में पहुंच गई है। यहां टीमों ने पहुंच कर क्षेत्र का चप्पा चप्पा खंगाला और लोगों से बातचीत की। साथ ही वन दारोगा ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारियां जुटाई और अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। डीएफओ के मुताबिक कल से आज तक मिला कर चार जगह फुटमार्क मिले हैं। बीते दिवस शनिवार को अमरिया और मझोला के मध्य उत्तराखंड बार्डर क्षेत्र भगतनिया फार्म हाउस के करीब बाघिन के देखे जाने की सूचना मिली। मिली रिपोर्ट के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई।

बताया गया कि यहां वही बाघिन हो सकती है कि जो न्यूरिया के मेवातपुर में दहशत कायम कर चुकी हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की जा सकी। पर बाघिन दिखने की जानकारी के बाद सबंधित क्षेत्र से वन दारोगा सोनी सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारियां लीं। बताया गया कि बाघिन दिखने की सूचना तो मिली पर इसे देखा नहीं गया। वन दारोगा अपनी टीम के साथ यहां फार्म हाउस और आसपास की झाड़ियों में निगरानी करते हुए आगे बढ़ीं। आपेक्षित सफलता का हर किसी को इंतजार है। वन दारोगा सोनी सिंह ने बताया कि पगमार्क मिले है। निगरानी कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें