Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSugar Industry Releases Cane Supply Schedule for 2025-26 Season

गन्ना आपूर्ति संबंधी तैयारियों की समय सारिणी जारी की गई

Pilibhit News - चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना आपूर्ति संबंधी तैयारियों की समय सारणी जारी की है। सर्वेक्षण, आपत्ति निस्तारण और प्राथमिक कैलेंडर वितरण की प्रक्रिया 20 जुलाई से...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 24 June 2025 04:59 AM
share Share
Follow Us on
गन्ना आपूर्ति संबंधी तैयारियों की समय सारिणी जारी की गई

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ओर से पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना आपूर्ति संबंधी तैयारियों की समय सारणी जारी कर दी है। इस समय सारिणी के अनुरूप काम किए जाएंगे। ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन, आपत्ति प्राप्त करना, आपत्तियों का निस्तारण 20 जुलाई से 30 अगस्त तक होगा। राजस्व अभिलेखों एवं घोषणापत्र से सर्वेक्षित गन्ना क्षेत्रफल का मिलान 20 जुलाई से 30 अगस्त, प्री कैलेंडर तैयार करना तथा ई गन्ना एप व वेबसाइट ऑनलाइन करना, प्राथमिक कैलेंडर का गन्ना किसानों में वितरण एक सितंबर से दस सितंबर तक होगा। समिति स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्ति निस्तारण मेला 11 सितंबर से 30 सितंबर तक लगेगा।

इसके बाद गन्ने का अंतिम कैलेंडर जारी किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें