Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSharda River Causes Removal of Pontoon Bridge Due to High Water Levels

शारदा नदी में बढ़ा पानी, कछुओं को बाहर निकालकर किया सुरक्षित

Pilibhit News - शारदा नदी में पानी अधिक आने के कारण पेंटून पुल को पूरी तरह से हटा दिया गया है। यह पुल छह माह के लिए बंद कर दिया गया है। पुल को हटाने का कार्य 14 जून से शुरू किया गया था और यह हर साल 15 जून को हटाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 18 June 2025 05:44 AM
share Share
Follow Us on
शारदा नदी में बढ़ा पानी, कछुओं को बाहर निकालकर किया सुरक्षित

शारदा नदी में पानी अधिक आने से सोमवार को पेंटून पुल के सभी पीपा को बाहर निकालकर सुरक्षित दिया गया है। छह माह के लिए पेंटून पुल पूर्ण से बंद हो गया है। पुल को हटाने का काम बीते दो दिनों से चल रहा था। हर साल शारदा नदी पर बने पेंटून पुल को 15 जून को हटाया जाता है। इस बार नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ जाने के बाद पुल से आवाजाही को तीन दिन पहले ही रोक दिया गया था। इसके बाद अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने पुल हटाने के आदेश जारी किए थे। आदेश के बाद 14 जून से पुल को हटाना शुरु कर दिया गया था।

पहले पुल के पटलों को हटाया गया। इसके बाद कछुओं को हटाना शुरु किया गया था। इधर रविवार को नदी का जलस्तर और बढ़ना शुरु हो गया था। इसके चलते सोमवार को जेसीबी से कछुओं को बाहर निकालकर सुरक्षित करा दिया गया। अब पुल पूर्ण रूप से हटा दिया गया है। यह पुल अब 15 अक्तूबर से आरंभ होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें