Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSelf-Defense Training for Girls in Government Inter Colleges Begins July 1

राजकीय कालेजों की बालिकाओं को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

Pilibhit News - राजकीय इंटर कालेजों में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण 1 जुलाई से दिया जाएगा। सरकार बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। 29 कालेजों में यह प्रशिक्षण सितंबर तक चलेगा, जिसे ब्लैक...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 28 June 2025 06:19 PM
share Share
Follow Us on
राजकीय कालेजों की बालिकाओं को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय इंटर कालेजों में पढ़ने वाली बालिकाओं को पहली जुलाई से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। बालिकाओं को सशस्त बनाने की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के माध्यम से जनपद के 29 राजकीय इंटर कालेजों में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण एक जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा, जो सितंबर महीने तक चलेगा। ब्लैक बेल्ट धारक प्रशिक्षक प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। इसके लिए 17 प्रशिक्षकों चयनित कर लिया गया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताय कि जीआईसी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें