प्रिंस का एयर फोर्स में फ्लाइंग आफीसर के लिए चयन
Pilibhit News - गांव गोबल पतिपुरा के प्रिंस गंगवार का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग आफीसर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली से प्रारंभिक शिक्षा ली और बीटेक इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग की। कई कंपनियों...

बीसलपुर। गांव गोबल पतिपुरा के प्रिंस गंगवार का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग आफीसर के पद पर चयन हो गया। होनहार की कामयाबी से परिवार समेत गांव में खुशी है। प्रिंस गंगवार ने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली में की। इसके बाद बीटेक इलेक्ट्रानिक इंजीनिरिंग के बाद बीटेक किया। इसके बाद कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने उन्हें 25 से 30 लाख का आफर दिया। पर उसका सपना आर्म्ड फोर्स में आफीसर बनना था। आर्मी आफीसर और एयर फोर्स दोनों की कठिन परीक्षा पास की। आखिरकार उसका सपना साकार हो गया। प्रिंस के पिता महेश गंगवार भारतीय सेना में सूबेदार मेजर हैं। बड़ा भाई अरूण गंगवार मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है।
उसकी इस कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।