ताकत बढ़ी तो अब पंख फैलाएगा पीलीभीत रोडवेज
Pilibhit News - पीलीभीत डिपो को 39 नए परिचालकों की भर्ती के बाद अब बस सेवा का विस्तार किया जाएगा। आगरा, मैनपुरी, इटावा और खाटू श्याम के लिए बसें चलाने का सर्वे किया जा रहा है। हाल ही में 16 नई बसें भी मिली हैं, जो...

पिछले लंबे समय से परिचालकों की कमी से जूझ रहे पीलीभीत डिपो को 39 परिचालकों की खेप मिलने के बाद अब निगम पंख फैलाएगा। छोटे बड़े सभी रूटों पर बस सेवा संचालन के लिए सर्वे किया जा रहा है। तय हुआ है कि आगरा मैनपुरी इटावा समेत खाटू श्याम के लिए भी बस सेवा जल्द संचालित की जाएगी। पीलीभीत डिपो में हाल ही में 16 बसें नई मुहैया कराई गई है। इस बीच नई बसें आने परचर्चा बढ़ी कि यह बसें कहां संचालित की जाएंगी। तब तय हुआ कि अधिकाधिक नई बसें दिल्ली रूट पर चलेंगी। इस बीच परिचालकों की कमी सामने आने पर समस्या को क्षेत्रीय कार्यालय बताया गया।
क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से गए प्रस्ताव पर शासन ने तय किया है कि परिचालकों की भर्ती की जाए। पिछले दिनों हुई परिचालकों की भर्ती में पीलीभीत डिपो को 31 महिला व आठ मृतक आश्रित के तौर पर परिचालकों की भर्ती मिल गई। यह सभी परिचालक मिलने के बाद अब समस्या दूर हो गई है। कहा जा रहा है कि अब परिचालकों की वजह से कोई सेवा प्रभावित नहीं होगी। शेड़यूल बना कर सभी को प्रशिक्षण दिया गया जिससे टिकट आवंटन या अन्य किसी भी तरह की व्यवहारिक दिक्कतों को परिचालक समझ सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।