Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMonsoon s First Rain Brings Joy and Relief in Bilsand

बिलसंडा में बरसे बदरा, पहली बारिश में जमकर भीगे लोग

Pilibhit News - मानसून की पहली बारिश ने बिलसंडा में लोगों को खुश कर दिया। 15 मिनट की मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट आई। बच्चे और बड़े बारिश में भिगने में आनंदित थे, लेकिन बारिश के बाद उमस...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 28 June 2025 06:19 PM
share Share
Follow Us on
बिलसंडा में बरसे बदरा, पहली बारिश में जमकर भीगे लोग

मानसून की पहली बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिये बिलसंडा में इंद्रदेव कुछ देर ही सही मेहरबान हुए। कई दिनों से बादलों की लुकाछिपी के बीच दोपहर को बदरा करीब 15 मिनट तक जमकर बरसे। जिससे मौसम सुहाना हो गया। पहली बारिश में बच्चे बड़े हर कोई उल्लास से साथ भीगता दिखा। मूसलाधार बारिश से तापमान में कुछ देर के लिये दर्ज गिरावट से गर्मी में राहत मिली। हालांकि बाद में फिर से उमस में लोग परेशान दिखे। लगातार आसमान में बदरा देख लोग बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बिलसंडा में मूसलाधार बारिश के बाद निचले स्थानों पर कुछ जगह पानी भर गया।

हाईवे पर एक किराने की दुकान से कुछ लोग भरा पानी फेंकते दिख रहे हैं। टाउन एरिया वाले रास्ते पर भी नाले नालियां फुल होकर बहने लगीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें