Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMinister Bhupendra Yadav Discusses Wildlife Conservation with Jitin Prasad

पर्यावरण वन मंत्री से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री ने की पीटीआर पर चर्चा

Pilibhit News - पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीलीभीत टाइगर रिजर्व से जुड़ी योजनाओं और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर चर्चा की। पीलीभीत के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 28 June 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण वन मंत्री से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री ने की पीटीआर पर चर्चा

पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन में भेंट की। मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व से जुड़ी योजनाओं एंव हालिया मानव वन्यजीव संघर्ष पर आवश्यक चर्चा की। इस दौरान पीलीभीत के प्राकृतिक सौंदर्य के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए साथ ही हर व्यक्ति को सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को केंद्रीय राज्यमंत्री ने पीलीभीत रोअर्स पुस्तक भी भेंट की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें