Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMinister Baldev Singh Aulakh Announces Land Rights and New College in Puranpur

सीमावर्ती गांवों के लोगों जल्द ही मिलेगा मालिकाना हक: बलदेव सिंह

Pilibhit News - शनिवार को नेपाल सीमावर्ती गांवों में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्रीसीमावर्ती गांवों के लोगों जल्द ही मिलेगा मालिकाना हक: बलदेव सिंहसीमावर्ती गांवों के

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 29 June 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
सीमावर्ती गांवों के लोगों जल्द ही मिलेगा मालिकाना हक: बलदेव सिंह

पूरनपुर, संवादददाता। जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहाकि यहां रहने वाले लोगों को जल्द ही भूमिधरी का दर्जा दिया जाएगा। इसके बाद शासन के पास पूरा विवरण पहुंच चुका है। प्रक्रिया भी तेजी के साथ चल रही है। इससे यहां के लोगों की कई साल से चली आ रही समस्या हल हो सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में इंटर कॉलेज भी जल्द खुलवाने की बात कही है। जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शनिवार की दोपहर 12 बजे हजारा थाना क्षेत्र के गांव टाटरगंज, बैल्हा सहित कई गांवों में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

मंत्री ने ग्राम सचिवालय भवन एवं अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान वहां पर पंजाबी वेलफेयर एसोशिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। प्रभारी मंत्री का वहां मौजूद लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यहां पर रहने वाले लोगों की प्रमुख समस्या मालिकाना हक की है। अब यह समस्या उनकी जल्द ही दूर होने वाली है। मुख्यमंत्री की ओर से इसके लिए कमेटी बनाई गई थी। वह भी इसमें शामिल थे यहां सर्वे के बाद पूरा विवरण शासन के पास पहुंच चुका है। सभी को जल्द ही मालिकाना और भूमिधरी का दर्जा मिल जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रयास है कि मुख्यमंत्री खुद यहां आकर ग्रामीणों को यह सौगात देंगे। इसके अलावा उन्होंने वहां मौजूद जिलाधिकारी ज्ञानेद्र सिंह से गांव की सड़क को प्रमुखता के साथ बनवाने के लिए कहा। क्षेत्र में इंटर कॉलेज की मांग को लेकर ग्रामीणों को बताया कि एसडीएम पूरनपुर इसके लिए जमीन को तलाश कर रहे हैं। जमीन मिलने के बाद कालेज का रास्ता भी स्पष्ट हो जाएगा। एसपी अभिषेक यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें