चुनौतीपूर्ण होता है आशा कार्यकर्ता का जीवन: जितिन प्रसाद
Pilibhit News - केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने आशा कार्यकर्ताओं की महत्ता को उजागर किया और कहा कि ये कार्यकर्ता ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराते हैं। उन्होंने समस्याओं को सुना और मानदेय के मुद्दे पर...

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों के बीच आशा कार्यकर्ता एक अहम कड़ी है। जो कड़ी मेहनत कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराती है। उनकी इस मेहनत से ही देश स्वस्थ होगा तभी सशक्त होगा। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया और समस्याओ को सुना। सीएमओ को आशा कार्यकर्ताओं की हर समस्या का समाधान करने के लिए कहा। सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को शहर के होटल में आयोजित आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत अहम है।
जो लोगों का जीवन बचाती हैं। किसी भी मौसम में आशा कड़ी मेहनत कर लोगों के बीच जाकर उनको दवाइयां उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना। संवाद के दौरान उनके सामने मानदेय की बात सामने आई। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मानदेय व्यवस्था वे केंद्र में प्रधानमंत्री से बात रखेंगे। समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। उन्होंने उपहार स्वरूप समस्त आशा कार्यकर्ताओं को प्रेशर कुकर भी वितरित किए। कहा कि वह खुद उन लोगों के घर जाकर भोजन करेंगे। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, डॉ. राशिद, विश्व वीर सिंह, अजय शुक्ला, हरीश माथुर, अनुज पांडे, संजीव नायर,अंकुर भटनागर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।