गन्ने की अगैती किस्में बोकर किसान ले रहे सह फसली
Pilibhit News - जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने गन्ना किसानों से सह फसली करने की अपील की। इस विधि से किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। परंपरागत खेती महंगी हो गई है, लेकिन सह फसली से किसानों की आय बढ़ रही है।...

जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने जनपद के कई गांवों के गन्ना फसल के खेतों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान गन्ना किसानों से सीधे संवाद कर गन्ना फसल की खेती के साथ सह फसली करने की अपील की गई। इस विधि से गन्ना खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत हद तक सुधार आएगा। जनपद में गन्ना, धान, गेहूं की परंपरागत खेतीबाड़ी लंबे समय से की जा रही है। खेतीबाड़ी महंगी होने की वजह से घाटे को सौदा साबित होने लगा है। खेती में लागत नहीं निकल पा रही है। गन्ना विभाग की ओर से किसानों को सह फसली लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
काफी संख्या में किसान सह फसली गन्ने के साथ ले रहे हैं। अब गांवों की मिट्टी से उम्मीद की किरणें नजर आ रही है। डीसीओ खुशीराम ने कई गांवों का भ्रमण कर गन्ना किसानों से सीधी वार्ता की। डीसीओ ने बताया कि किसान अब गन्ने की खेती की अगैती किस्में बो रहे हैं और साथ में मटर, मसूर, राजमा, सरसों, आलू, धनिया जैसी सह फसलें लेकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। यह मॉडल न सिर्फ आय को बढ़ा रहा है। बल्कि मिट्टी की उवर्रता और संसाधनों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित कर रहा है। जनपद का किसान अब केवल खेती नहीं कर रहा है। वह बदलाव की नई कहानी लिख रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।