Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsIllegal Mining Crackdown ARTO Imposes 48 000 Fine on Two Tractors in Puranpur

अवैध खनन में पकड़ी गई ट्रलियों पर अड़तालीस हजार का जुर्माना

Pilibhit News - पूरनपुर में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने अवैध खनन में पकड़े गए दो ट्रैक्टर ट्रालियों पर 48 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इन ट्रालियों को कृषि कार्य के लिए उपयोग किया जा रहा था, लेकिन इनसे व्यवसायिक कार्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 22 June 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
अवैध खनन में पकड़ी गई ट्रलियों पर अड़तालीस हजार का जुर्माना

पूरनपुर। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने अवैध खनन में पकड़े गए दो ट्रैक्टर ट्रालियों पर 48 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। हाल ही में अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर ट्राली और मडलोडर मशीन को प्रशासन ने पकड़ा था। तीनों वाहन तहसील परिसर में खड़े हैं। खनन अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने तहसील परिसर पहुंचकर दोनों ट्रालियों पर 24- 24 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। । इसके अलावा उन्होंने असम हाइवे पर दो ट्रकों का टैक्स बकाया होने पर चालान काटा। इस दौरान सरिया ले जा रहे ई रिक्शा को सीज कर दिया।

चेकिंग को लेकर खलबली मची रही। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रालियां कृषि कार्य के लिए हैं। मिटटी ढुलाई कर उनसे व्यवसायिक कार्य लिया जा रहा था। दोनों पर जुर्माना लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें