Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsIllegal Land Grab Farmer s Nighttime Rice Planting Sparks Conflict

कब्जा करने की नियत से पड़ोसी के खेत में रातों रात करा दी धान की रोपाई

Pilibhit News - एक व्यक्ति ने रातों रात पड़ोसी की कृषि भूमि पर धान की रोपाई कर दी। जब खेत स्वामी ने विरोध किया, तो आरोपी ने धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन आरोपी अपने कब्जे का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 28 June 2025 06:30 PM
share Share
Follow Us on
कब्जा करने की नियत से पड़ोसी के खेत में रातों रात करा दी धान की रोपाई

एक व्यक्ति ने पास के ही दूसरे खेत में कब्जा करने की नियत से रातों रात धान की रोपाई कर दी। जानकारी होने पर जब खेत स्वामी ने विरोध किया तो वह धमकी देने लगा। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों से दस्ताबेज मांगे तो अवैध कब्जा करने वाला नहीं दिखा सका। ग्राम पंचायत धरमंगदपुर निवासी इरशाद अख्तर खां ने बताया कि उन्होंने मोहल्ला किरन विहार कॉलोनी निवासी गोपाल मिश्रा की कृषि भूमि खरीदी थी। जिसका बैनामा व दाखिल खारिज भी हो गया है। आरोप है कि पड़ोसी काश्तकार ने उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से शुक्रवार की रात में चोरी छिपे धान की रोपाई करवा दी।

जानकारी लगी तो होश उड़ गए और इसका विरोध करने पर उक्त लोग धमकी देने लगे। मामले में पुलिस व तहसील प्रशासन से शिकायत करते हुए दस्तावेज दिखाए। ग्रामीण ने बताया कि अवैध रूप से की गई धान की रोपाई को दोबारा से जोतकर फिर से धान की रोपाई करवा रहा था, तभी दंबग काश्तकार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से दस्तावेज मांगे पर दूसरा पर पक्ष दस्तावेज नहीं दिखा सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें