Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsHuman-Wildlife Conflict Farmer Killed by Tiger in Pilibhit Tiger Reserve

सिंचाई को गए किसान का अधखाया शव मिला, कोहराम

Pilibhit News - पीलीभीत टाइगर रिजर्व के निकट एक किसान को बाघिन ने मार डाला। किसान मुकेश उर्फ गुड्डू रात में खेत पर सिंचाई करने गए थे, जहां बाघ ने उन पर हमला किया। ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। अधिकारियों ने पीड़ित...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 10 June 2025 04:22 AM
share Share
Follow Us on
सिंचाई को गए किसान का अधखाया शव मिला, कोहराम

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे समाजिक वानिकी क्षेत्र में एक बार फिर मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना सामने आई। रात में खेत पर सिंचाई करने गए किसान को बाघिन ने निवाला बना लिया। अधखाया शव खेत में ही पड़ा मिला। जानकारी के बाद पहुंचे वन कर्मियों की टीम से ग्रामीणों ने विरोध जताया। बाद में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने ग्रामीणों को समझाया और प्रक्रिया अंतर्गत मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। सोमवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के 11वें स्थापना दिवस पर जब लोगों की सुबह नींद खुली तो बाघिन द्वारा न्यूरिया थाना अंतर्गत गांव मेवातपुर के किसान की जान बाघिन के द्वारा लिए जाने की जानकारी सामने आई।

दरअसल मेवातपुर निवासी मुकेश उर्फ़ गुड्डू पुत्र मंगली प्रसाद 35 वर्ष रात में ही खेत पर जाकर पानी लगाने की बात पत्नी चित्रा से कह कर घर से निकले थे। खेत गन्ने से घिरा हुआ था और यहीं बाघ ने गुड्डू पर हमला कर दिया। सुबह होने पर खोजबीन के दौरान किसान का क्षत- विक्षत शव समाजिक वानीकि अंतर्गत खेत में पड़ा मिला। गुड्डू का एक हाथ और एक पैर बाघ ने निवाला बना लिया। बाकी अधखाया शव देख ग्रामीणों में नाराजगी व दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर न्यूरिया थानाध्यक्ष सुभाष मावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चीख पुकार के बीच पत्नी चित्रा समेत परिजन मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से नाराजगी जताई। इस बीच एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने पहुंच कर पीडित परिजनों से बातचीत की। बाद में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की। साथ ही फेंसिंग समेत मुआवजे को लेकर ग्रामीणों को समझाया। माला रेंजर रॉबिन सिंह ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएफओ मनीष सिंह को दी। निगरानी टीमों को लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें