Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsHeavy Rain Causes Release of 115 000 Cusecs from Banbasa Barrage into Sharda River

बनबसा बैराज से शारदा नदी में छोड़ा गया 1.15 लाख क्यूसेक पानी

Pilibhit News - पीलीभीत में पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद बनबसा बैराज से शारदा नदी में एक लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे पॉलेज की फसलें डूबने का खतरा है। प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को सतर्क कर दिया है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 29 June 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
बनबसा बैराज से शारदा नदी में छोड़ा गया 1.15 लाख क्यूसेक पानी

पीलीभीत,संवाददाता। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद बनबसा बैराज से शारदा नदी में एक लाख 15 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। जिस कारण शारदा नदी के किनारे पॉलेज की फसल पानी में डूब जाएगी। तराई के इस जिले में भले ही उमस भरी गर्मी हो पर पहाड़ों पर लगातार बरसात हो रही है। पहाड़ों पर हो रही बरसात के बाद बनबसा बैराज का जलस्तर अब बढ़ने लगा है। शनिवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में दोपहर दो बजे एक लाख 15 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। बाढ़ कंट्रोल रूम से जिला प्रशासन को पानी छोड़े जाने की जानकारी दी गई इसके बाद एसडीएम कलीनगर और माधोटांडा पुलिस अलर्ट मोड में आ गई।

एसडीएम कलीनगर महिपाल सिंह ने बताया कि पानी छोड़ जाने की सूचना पर स्थानीय लेखपालों को शारदा नदी के किनारे बसे गांव में अपनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं बाढ़ चौकिया को भी अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि पानी छोड़े जाने के बाद भी अभी कोई बाढ़ का खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर रेन बसेरा वगैरहा भी बनाए गए हैं। इधर शारदा नदी में देर शाम पानी पहुंचने के बाद शारदा नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों में भी खतरे की आशंका लगने लगी है। पिछली साल बाढ़ की तबाही झेल चुके ग्रामीणों में दहशत के बादल मंडराने लगे हैं। ग्रामीणों की माने तो बाढ़ राहत और बचाव के कार्य भी अभी पूरी तरह से सुचारू रूप से नहीं हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें