Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsFraud Allegations Over Land Grabbing by Local Leaders in Puranpur

ब्याज पर लिए चार लाख को बना दिया 12 लाख, मुख्यमंत्री से शिकायत

Pilibhit News - पूरनपुर के गांव चंदिया हजारा के सुशील सरकार ने प्रधान और कुछ अन्य लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन हडपने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है कि आरोपितों ने चार लाख रुपये को 12 लाख...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 16 June 2025 04:58 PM
share Share
Follow Us on
ब्याज पर लिए चार लाख को बना दिया 12 लाख, मुख्यमंत्री से शिकायत

पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा के रहने वाले सुशील सरकार पुत्र प्रफुल्ल सरकार ने प्रधान सहित कुछ लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन हडपने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैकि उक्त लोगों ने गांव में एक निजी बैंक को खोल रखा है। वह लोग ग्रामीणों को ब्याज पर रुपये देते हैं। आरोप है कि उसने भी चार लाख रुपए जमीन पर लिया था। जिसमें दस वर्ष तक जमीन से अदाई की बात तय हुई थी। अब उक्त लोगों ने चार लाख को 12 लाख में बदलकर एक एकड़ कृषि भूमि का फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर दान पत्र लिख लिया।

विरोध करने पर उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम से शिकायत की थी। पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई हैं। मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें