Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsFarmers Protest Against Rice Millers Over Non-Purchase of Satha Rice in Puranpur

भाकियू चढूनी की मंडी में हुई पंचायत, साठा धान का गरमाया मुद्दा

Pilibhit News - पूरनपुर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की पंचायत में राइस मिलों द्वारा साठा धान न खरीदने पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने एसडीएम से वार्ता की और अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। किसानों ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 23 June 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
भाकियू चढूनी की मंडी में हुई पंचायत, साठा धान का गरमाया मुद्दा

पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की पंचायत में राइस मिलों पर साठा धान न खरीदे जाने का मुद्दा गर्म रहा। राइस मिलर्स की मनमानी को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। पंचायत में पहुंचे एसडीएम ने किसान नेताओं से वार्ता की। इसके बाद उनको मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। एसडीएम ने उनको आश्वासन दिया है। मंडी समिति में रविवार को भारतीय किसान यूनियन चंढूनी की पंचायत हुई। पंचायत में जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद खेत में साठा धान तैयार किया था। अब कटाई होने के बाद राइस मिल मालिक इसे नहीं खरीद रहे हैं।

यह मनमानी है और इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मनमानी को लेकर किसान नेताओं ने प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा पंचायत में अन्य कई समस्याओं को भी रखा गया। पंचायत में पहुंचे एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रतिबंधित साठा धान की खरीद न होने से किसान परेशान हैं। जिले में साठा धान लगाने पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी थी। उसके बाद भी किसानों ने साठा धान की फसल लगाई,जब अधिकारी उसको नष्ट करने पहुंचे तो किसानों ने न्यायालय का सहारा लिया। अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अब किसानों की फसल कट गई है और वह उसकी बिक्री करना चाहते हैं। राइस मिलर्स साठा धान खरीदने से मना कर रहे हैं। ज्ञापन में इसके अलावा मक्का फसल की बिक्री सरकारी दर पर कराने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान जोगा सिंह, अमरीक सिंह, जगविंदर सिंह, दलजीत सिंह, अशोक मिश्रा, भूपेंद्र सिंह गिल सहित तमाम लोग थे। .......

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें