ईरिक्शा पलटने से आठ घायल, मासूम रेफर
Pilibhit News - ईरिक्शा पलटने से आठ घायल, मासूम रेफरई रिक्शा पलटने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया। यहां से मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे

पूरनपुर। ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया। यहां से मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे पीलीभीत रेफर किया गया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुलाब टांडा के रहने वाले इसरार की पत्नी रवीना अपने तीन वर्षीय पुत्र मुशाहिद और जेठानी नसीम बेगम सहित लगभग आठ लोगों के साथ ई रिक्शा से रविवार दोपहर लगभग तीन बजे सुखदासपुर शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे। ई रिक्शा चालक लापरवाही व तेज गति से चला रहा था। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। ई रिक्शा पलटने से चीख पुकार मच गई।
हादसे में सभी लोग घायल हो गए। जिसमें मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।