Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDispute Erupts Over Construction on Controversial Land in Sadder Kotwali Area

जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद,फोर्स पहुंचा

Pilibhit News - सदर कोतवाली क्षेत्र के लेखराज चौराहे पर एक विवादित भूखंड पर निर्माण कार्य शुरू हुआ। दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और विवाद बढ़ गया। पुलिस ने टेंट हटवाकर निर्माण कार्य रुकवाया। एक पक्ष ने भूमि के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतFri, 27 June 2025 05:39 PM
share Share
Follow Us on
जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद,फोर्स पहुंचा

सदर कोतवाली क्षेत्र के लेखराज चौराहे के जाटों वाले चौराहे पर स्थित विवादित भूखंड पर गुरुवार रात एक पक्ष ने निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया। निर्माण कार्य करने के दौरान टेंट लगाकर ढक दिया गया। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंट हटवाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस मामले में एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि उनके पास भूमि के कागजात और रजिस्ट्री मौजूद है। वहीं दूसरा पक्ष आरोप है कि भूखंड पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। राजस्व विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें