Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDaughter s In-Laws Demand Dowry Father Files Complaint in Gajraula Police

दहेज न देने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला

Pilibhit News - ग्राम सिरसा सरदाह निवासी दुर्गा प्रसाद ने गजरौला पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री रेनू की शादी निर्वान सिंह से हुई थी, लेकिन दहेज की मांग के कारण रेनू के साथ मारपीट की गई। ससुराल वाले...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 28 June 2025 06:41 PM
share Share
Follow Us on
दहेज न देने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला

थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदाह निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र चेतराम ने थाना गजरौला पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसने सात साल पहले अपनी पुत्री रेनू देवी की शादी निर्वान सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम अटामांडा थाना भोजीपुरा जिला बरेली से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति के अलावा सास गंगा देई,ससुर अमर सिंह दहेज में सोने की चेन और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसकी पुत्री को मारपीट कर ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से निकाल दिया हैं।

उसकी पुत्री के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। आरोप है कि उसके दामाद ने अब दूसरी शादी भी कर ली है। गजरौला पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें