Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsCrocodile Baby Causes Panic in Village Residents Alert Wildlife Department

गांव में पहुंचा मगरमच्छ का बच्चा, मची अफरा-तफरी

Pilibhit News - रात के अंधेरे में एक मगरमच्छ का बच्चा किशनपुर हरीपुर गांव पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग को सूचना दी गई है। लोगों ने नहर के पास जाने से बच्चों को रोका। इस घटना का वीडियो सोशल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 21 June 2025 06:04 PM
share Share
Follow Us on
गांव में पहुंचा मगरमच्छ का बच्चा, मची अफरा-तफरी

रात के अंधेरे में एक मगरमच्छ का बच्चा गांव पहुंच गया। कुछ लोगों ने देखा तो दहशत फैल गई। पूरे गांव मेंयह बात आग की तरह फैली तो तमाम लोग मौके पर आ गए। मामले की वन विभाग को सूचना दी गई है। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर हरीपुर निवासी पूर्व प्रधान पुत्र देव नारायन वर्मा उर्फ पिंकू के घर के पास शुक्रवार की रात एक मगरमच्छ का बच्चा देख लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घर से ही कुछ दूरी पर नहर है। फिलहाल देररात मामले की सूचना वन विभाग को दी गई थी और मगरमच्छ का बच्चा कहा से आया इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

मगरमच्छ के बच्चे को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ के बच्चे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में रात भर बेचैनी देखी गई। सुबह छोटे बच्चों को नहर के पास नहीं जाने दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें