सात करोड़ से तैयार छह बाढ़ परियोजनाएं रोकेगी जिले में बाढ़
Pilibhit News - सात करोड़ की लागत से छह बाढ़ परियोजनाओं में से चार का काम पूरा हो गया है, जबकि दो अंतिम चरण में हैं। हर साल मानसून में शारदा और देवहा नदियों के कारण कई गांव जलमग्न हो जाते हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों...

सात करोड़ से तैयार की जा रही छह बाढ़ परियोजनाओं में से चार पर काम पूरा कर लिया गया है। जबकि दो बाढ़ परियाजनओं का काम अब अंतिम चरण में है। इसे फाइनल टच देकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को बाढ़ खंड के अधिकारियों ने रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड ने बताया कि शेष दो परियोजनाओं पर काम को फाइनल टच दिया जा रहा है। जिले में हर मानसून सत्र में शारदा नदी के कारण कलीनगर, पूरनपुर के कई गांव जलमग्न हो जाते है। देवहा नदी में बाढ़ के कारण अमरिया बरखेड़ा और शहर के कुछ इलाकों में जल स्तर बढ़ जाता है।
इसके लिए शासन की तरफ से जारी करीब सात करोड़ की धनराशि से छह बाढ़ परियोजनाओं पर काम कराया जा रहा है। इनमे से चार परियाजनाओं पर काम करा लिया गया है। दावा है कि चार परियोजनाओं को लेकर काम मजबूती से कराते हुए बाढ़ को रोकने के प्रबंध कर लिए गए है। शेष दो परियोजनाओं को अंतिम चरण में फाइनल टच दिया जा रहा है। काम को लेकर की गई तैयारियों के बाबत बताया गया कि बाढ़ खंड के अधिकारियों ने इसका मुआयना कर लिया है। काम को कराने के बाद पूरी तरह से मुतमईन होकर रिपोर्ट जिला प्रशासन व बाढ़ खंड के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।