शादी के दिन दूल्हे के भाई ने कर डाली दरिंदगी, दुल्हन की छोटी बहन को बनाया हवस का शिकार
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में एक शादी समारोह से दरिंदगी का मामला सामने आया है। दूल्हे के छोटे भाई ने दुल्हन की 13 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ ही शादी करने का दबाव बनाने लगा।

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में एक शादी समारोह से दरिंदगी का मामला सामने आया है। दूल्हे के छोटे भाई ने दुल्हन की 13 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ ही शादी करने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी तब मामला पुलिस तक पहुंचा। पिपराइच पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार की सुबह चिलुआताल क्षेत्र के रहने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
चिलुआताल के ताजडीहा गांव से 29 मई को पिपराइच क्षेत्र में बारात आयी थी। शादी की रात, दुल्हन की बहन जब घर के पीछे गई तो दूल्हे के छोटे भाई मिथिलेश कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के बाद चार दिन तक पीड़िता डर की वजह से चुप रही। लेकिन जब आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और कहा कि अगर वह शादी नहीं करेगी तो अपने भाई की हत्या करके उसकी बड़ी बहन को विधवा बना देगा। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। किशोरी के पिता ने गुरुवार को पिपराइच थाने में मिथिलेश के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
पहले से आता-जाता था आरोपित
पीड़िता की बड़ी बहन ने प्रेम विवाह किया है। दोनों परिवार के लोगों की पहले से जान पहचान थी। शादी तय होने के बाद आरोपित मिथिलेश घर पर आता-जाता था। इसी दौरान किशोरी से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद वह शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की की उम्र कम होने पर परिवार के लोगों ने मना कर दिया। इसी नाराजगी में मिथिलेश ने शादी के दिन मौका पाकर घटना को अंजाम दिया।