Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़neighbors rushed to spot after hearing screams of pain early morning husband had slit the neck of wife

सुबह-सुबह चीखें सुन दौडे़ पड़ोसी, पति ने रेत दी थी गर्दन; पत्नी ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

अंगद और नेहा की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों अलग-अलग जातियों से थे। उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिवार वालों की नाराजगी के बावजूद दोनों ने सहजनवां के मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों कर्नाटक चले गए थे। कुछ समय पहले ही लौटे थे।

Ajay Singh संवाददाता, गोरखपुरWed, 4 June 2025 02:51 PM
share Share
Follow Us on
सुबह-सुबह चीखें सुन दौडे़ पड़ोसी, पति ने रेत दी थी गर्दन; पत्नी ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के पिपरा वार्ड नंबर 9 में बुधवार की सुबह-सुबह एक युवती की चीखें सुन पड़ोसी दौड़ पड़े। युवती की गर्दन धारदार हथियार से रेत दी गई थी। उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। लोगों के मुताबिक पत्नी को मौत के घाट किसी और ने नहीं उसके पति ने ही उतारा था। पत्नी की हत्या करने के बाद थोड़ी देर तक वह शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंगद शर्मा नाम का ये शख्स सहजनवा के पिपरा वार्ड-9 में अपनी पत्नी के साथ किराये पर रहता था। बुधवार (4 जून) की सुबह उसने सोते पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेत डाला। हत्या के बाद वह शव के पास ही बैठ गया। लोगों का कहना है कि पत्नी की मौत के थोड़ी देर बाद तक वह वहीं बैठा रहा। इसके बाद खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे मौके से हिरासत में लिया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:धर्म परिवर्तन और लव मैरिज, UP की इस कचहरी में महिला वकील से मारपीट; जानें मामला

हत्या की वजह का पता लगा रही पुलिस

पुलिस उस वजह का पता लगा रही है जिसके चलते अंगद ने नेहा की हत्या की। बताया जा रहा है कि तीन जून की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

दो साल पहले थाने में हुई थी लव मैरिज

अंगद और नेहा की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों अलग-अलग जातियों से थे। उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिवार वालों की नाराजगी के बावजूद दोनों ने सहजनवां के मंदिर में शादी कर ली थी। नेहा की हत्या के बाद उनकी शादी की एक फोटो भी सामने आई है। लोगों ने बताया कि शादी के बाद अंगद नेहा को लेकर कर्नाटक चला गया था। वहां वह कारपेंटर का काम करता था। कुछ समय बाद दोनों वापस गोरखपुर लौट आए।

अंगद और नेहा की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। नेहा की हत्या के बाद उनकी शादी की एक फोटो भी सामने आई है।
ये भी पढ़ें:अयोध्या में आधी रात कमरे में घुसा होटल मालिक का साला, बेटी की चीख से जागा परिवार

करीब दो महीने पहले उसने सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 पिपरा में बुद्धिराम के मकान में पहले तल पर किराए पर कमरा लिया था। बुधवार की सुबह करीब छह बजे आसपास के लोगों ने नेहा की चीखें सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे। वहां कमरे में लहूलुहान नेहा तड़प रही थी। फर्श पर काफी खून पसरा था। लोग जब तक कुछ समझ पाते नेहा ने दम तोड़ दिया। उसके शव के पास ही उसका पति अंगद भी मौजूद था।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें