शामली के लिए भी... पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपी को जेल भेजा
Muzaffar-nagar News - - एक साल से फरार आरोपी पर किया था 10 हजार रुपए का इनाम घोषित शामली के लिए भी... पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपी को जेल भेजा

मुजफ्फरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद इनामी का चालान कर दिया है। पुलिस ने मफरुरी में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि वर्ष 2024 में एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में एक गिरोह को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना शाहपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। पेपर लीक प्रकरण में आरोपी अजय उर्फ पप्पन निवासी गांव भभीषा थाना कांधला, शामली को नामजद किया था।
वह तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने मफरुरी में उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। लगभग एक साल से फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार को शाहपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी को कुटबा नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद इनामी का चालान कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।