Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsParag Jain Appointed New RAW Chief IPS Officer from Punjab Cadre

नावला के पराग जैन बने रॉ के प्रमुख, दो साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Muzaffar-nagar News - नावला के पराग जैन बने रॉ के प्रमुख, दो साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSat, 28 June 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
नावला के पराग जैन बने रॉ के प्रमुख, दो साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। 30 जून को खत्म हो रहा रवि सिन्हा के कार्यकाल के बाद एक जुलाई 2025 से दो वर्ष तक रॉ में प्रमुख की जिम्मेदारी पराग जैन संभालेंगे। मुजफ्फरनगर के लिए पराग जैन का रॉ प्रमुख बनना गर्व करने वाला है। वह जनपद के गांव नावला के रहने वाले हैं। आज भी उनके परिवार के लोग मुजफ्फरनगर में व्यापार कर रहे हैं, जिसके कारण उनकी इस उपलब्धि पर जैन समाज के साथ गांव से लेकर शहर में खुशी का माहौल है।

भारत की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख रवि सिन्हा का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। एक जुलाई 2025 को नए प्रमुख के रूप में पराग जैन दो वर्ष तक के लिए कार्यभार ग्रहण करेंगे। पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी पराग जैन का पैथृक गांव मंसूरपुर थाना क्षेत्र का गांव नावला है, जहां उनके परिवार के लोग रहते हैं। शिव चौक के सामने हुकुमचंद एडं कैशवदास जैन साड़ी शोरूम के संचालक रमन जैन बताते हैं कि पराग जैन उनके चाचा के बेटे है। दोनों के दादा केशव दास जैन है। रमन जैन ने बताया कि पराग जैन का जन्म नावला में हुआ था, लेकिन उनके पिता विरेंद्र जैन आईआइटी कानपुर में नियुक्त हो गए थे, जिसके चलते उनका परिवार कानपुर चला गया था। पराग जैन की पत्नी सीमा जैन भी पंजाब कैडर में आईएएस अधिकारी हैं। आईपीएस पराग जैन के रॉ में प्रमुख बनने से जैन समाज सहित परिवार में खुशी की लहर है, यह गर्व की बात है कि मुजफ्फरनगर में जन्म लेने वाले व्यक्ति राष्ट्रीय खुफिया एंजेसी की बागडोर संभालेंगे। सरकार से नामित उप्र कॉपरेटिव फैडरेशन के डायरेक्टर विनोजद जैन ने बताया कि पराग जैन चंडीगढ़ में एसएसपी और लुधयाना में डीआईजी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। पराग जैन जम्मू-कश्मीर में भी तैनात रहे हैं, जहां उन्होंने संघर्षग्रस्त केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र की आतंकवाद विरोधी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भी अहम भूमिका निभाई थी। उनकी इस उपलब्धि पर सरकार ने अब उन्हें दो वर्ष के लिए रॉ की जिम्मेदारी सौंपी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें