Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMunicipality sanitized and distributed masks to Shani Dham Temple

पालिकाध्यक्ष ने शनिधाम मंदिर को किया सैनिटाइज और बांटे मास्क

Muzaffar-nagar News - चुंगी नम्बर दो पर स्थित श्रीशनिधाम मंदिर पर पहुंच कर पालिकाध्यक्ष ने कोरोना संकट को दूर करने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरWed, 28 April 2021 06:21 PM
share Share
Follow Us on
पालिकाध्यक्ष ने शनिधाम मंदिर को किया सैनिटाइज और बांटे मास्क

कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल पालिका के कर्मचारियों के साथ मिलकर शहरवासियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में लगी हुई है। पालिकाध्यक्ष ने चुंगी नम्बर दो पर स्थित श्री शनिधाम मंदिर को सैनिटाइज किया है। वहीं शहर के विभिन्न मोहल्लों को सैनिटाइज किया गया है। वहीं उनकी विशेष रूप से सफाई भी कराई गई है। पालिकाध्यक्ष ने शहर के विभिन्न लोगों को मास्क का वितरण भी किया है।

कोविड महामारी को लेकर नगर पालिका पूरी तरह से सक्रिय बनी हुई है। शहरी क्षेत्र में पालिकाध्यक्ष की देखरेख में विशेष सफाई अभियान और सैनिटाइजर का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों के द्वारा मोहल्लों में किए जा रहे कार्यों का पालिकाध्यक्ष निरीक्षण भी कर रही है। वहीं कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी दे रही है। पालिका के सफाई कर्मचारी कोरोना के मरीजों के भवनों को भी सैनिटाइज कर रहे है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष ने श्री शनिधाम मंदिर को सेनिटाइज किया गया है। इसके बाद वार्ड संख्या 2, 26, 44, 8, 14, 43, 41, 35 और 40 आदि वार्डों में सैनिटाइजर का कार्य किया गया है। उन्होंने कब्रिस्तान को भी सैनिटाइज किया है। वहीं मोहल्ला खालापार, किदवईनगर, खादरवाला, लद्दावाला, रामपुरी आदि मोहल्लों में मास्क का वितरण किया गया है और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें