Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMunicipality Prepares for Kanwar Yatra 21 km Route to be Illuminated with 16 Lakh Investment

16 लाख की अस्थाई लाइटों से रोशन होगा कांवड़ मार्ग

Muzaffar-nagar News - 16 लाख की अस्थाई लाइटों से रोशन होगा कांवड़ मार्ग

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरFri, 27 June 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
16 लाख की अस्थाई लाइटों से रोशन होगा कांवड़ मार्ग

कांवड यात्रा को लेकर नगर पालिका के द्वारा तैयारियां की जा रही है। शहरी क्षेत्र में करीब 21 किलोमीटर कांवड़ मार्ग है। जिसे नगर पालिका रोशन करने के लिए करीब 16 लाख रुपये खर्च करेगी। इस धनराशि से कांवड मार्ग पर अस्थाई लाइटें लगाई जाएगी। वहीं कांवड़ मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर जनरेटर की भी व्यवस्था की जाएगी। शहरी क्षेत्र में बझेडी अंडर पास से मदीना चौक, कच्ची सड़क, अहिल्याबाई चौक, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड और वहलना तक कांवड मार्ग है। वहीं शिव चौक से भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली रोड, बुढाना मोड से आगे तक कांवड मार्ग है।

शहरी क्षेत्र में करीब 21 किलोमीटर तक कांवड मार्ग है। इस कांवड मार्ग पर तमाम व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए नगर पालिका तैयारियां में जुटी हुई है। कांवड मार्ग को रात्रि में रोशन रखने के लिए नगर पालिका के द्वारा अस्थाई लाइटें लगाई जाएगी। इस कार्य पर नगर पालिका करीब 16 लाख रुपये खर्च करेगी। इन अस्थाई लाइटों को कांवड़ मार्ग पर 15-15 फिट की दूरी पर लगाया जाएगा। वहीं जनरेटर की भी व्यवस्था की जाएगी। कुछ ही दिनों में नगर पालिका कांवड़ मार्ग पर लाइटों को लगाने का काम शुरू कराने जा रही है। ------------------- कोट शहरी क्षेत्र में करीब 21 किलोमीटर कांवड मार्ग है। इस कांवड मार्ग को रात्रि में रोशन करने के लिए अस्थाई लाइटें लगाई जाएगी। जिस पर करीब 16 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। लाइटों को लकडी की बल्ली लगाकर लगाया जाएगा। जितेन्द्र कुमार सैनी, प्रभारी मार्ग प्रकाश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें