Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsIdentity Campaign Ahead of Kanwar Yatra Led by Swami Yashveer Maharaj

कांवड़ यात्रा शुरू होने से होने से पहले चला पहचान अभियान

Muzaffar-nagar News - कांवड़ यात्रा शुरू होने से होने से पहले चला पहचान अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSat, 28 June 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
कांवड़ यात्रा शुरू होने से होने से पहले चला पहचान अभियान

कांवड यात्रा शुरु होने से पहले बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज के नेतृत्व में पहचान अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रामपुर तिराहे से लेकर मंडी क्षेत्र में कई होटल व ढाबों को चैक कर भगवान वराह की फोटो लगवाई गयी। वही पचैंडा कट पर एक मुस्लिम होटल पर नाम परिवर्तन को उसे चेतावनी दी गयी। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान लगातार पहचान अभियान चलाया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। वही स्वामी यशवीर महाराज ने कांवड यात्रा में शिवभक्तों के लिए पहचान अभियान चलाया है। कांवड़ मार्ग पर आने वाली सभी दुकानों पर उनके मालिकों के नाम उल्लेख करने के लिए कहा गया है।

शनिवार को बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने रामपुर तिराहे से लेकर नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर स्थित होटल, ढाबों व रेस्टोरेंट पर पहचान अभियान चलाया। होटल संचालकों की पहचान के बाद प्रतिष्ठानों पर भगवान वराह की फोटो लगवायी गयी। पचैंडा कट पर पंडित शुद्व भोजनालय के मालिक ने अपनी पहचान छिपा रखी थी। जांच के बाद उसे 24 घंटे के भीतर नाम परिवर्तन करने की चेतावनी दी गयी है। बार कोड के आधर पर भी लोगों की पहचान कराई जाएगी। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पहचान अभियान चलाया जाएगा। 5 हजार वांलटियर करेगे काम स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि कांवड़ यात्रा के 5 हजार वांलटियर काम करेंगे। पहचान अभियान में वांलटियर मुजफ्फरनगर, शामली, हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, पानीपत, सोनीपत व करना में काम करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें