Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsGovernment Allocates 13 50 Crores for Development in Three Municipal Bodies

तीन निकायों में 13.50 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Muzaffar-nagar News - तीन निकायों में 13.50 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSat, 28 June 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
तीन निकायों में 13.50 करोड़ से होंगे विकास कार्य

शासन स्तर से जनपद की तीन निकायों को विकास कार्य कराने के लिए करीब 13.50 करोड़ की धनराशि मिली है। सबसे अधिक धनराशि चरथावल नगर पंचायत को मिली है। चरथावल नगर पंचायत को 7 करोड़ और जानसठ नगर पंचायत को 5.50 करोड़ और खतौली नगर पालिका को एक करोड़ की धनराशि मिली है। नगर पंचायत चरथावल को मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसके साथ ही पंडित दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना में चल रहे कार्यों में अगली किश्त के रूप में नगर पंचायत चरथावल को दो करोड़ रुपये की धनराशि मिली है।

नगर पंचायत जानसठ को नगरीय क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अन्तर्गत दो करोड़ रुपये तथा नगरीय सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अन्तर्गत 3.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। नगरपालिका परिषद् खतौली को नगरीय अन्त्येष्टि स्थल विकास योजना के अन्तर्गत एक करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त हुई है। जनपद की अन्य निकायों में भी शासन स्तर से शीघ्र धनराशि आने की संभावना है। उक्त धनराशि से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें