शिकारपुर में किसान की गर्दन रेतकर हत्या
Muzaffar-nagar News - शिकारपुर में किसान की गर्दन रेतकर हत्या

थाना भौराकलां क्षेत्र के गांव शिकारपुर में एक किसान गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। किसान का शव पड़ोसी किसान के खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। किसान की पत्नी ने अपने रिश्ते के जेठ पर हत्या का शक जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। गांव शिकारपुर निवासी किसान प्रदीप शनिवार रात खेत पर पानी चलाने गया था। रातभर किसान घर वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह किसान का शव गढी नौआबाद निवासी किसान सुभाष के खेत पर पड़ा मिला।
किसान की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गयी थी और उसका चारपाई पर पड़ा मिला। सुबह खेत पर गए ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही सीओ फुगाना ऋषिका सिंह व थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेसिंक टीम को भी बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किसान की पत्नी पुष्पा ने रिश्ते के जेठ विनोद पर पति की हत्या का शक जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस हत्या का लेकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। किसान प्रदीप अपने पीछे अपनी पत्नी पुष्पा, मां धर्मवीरी अपनी दो बेटियां व दो बेटों को रोते बिलखते छोड़ गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।